Press "Enter" to skip to content

धनिया और मूंगफली से बनी चटनी गर्मी में सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद 

Health News. गर्मी में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए हमें थोड़ी अधिक मेहनत करनी होती है क्योंकि बाहर के तापमान के मुताबिक शरीर को हाइड्रे्ट रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको पानी की मात्रा से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती है।

जैसे खीरा, तरबूज, अंगूर और खरबूज आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए आप धनिया और मूंगफली की चटनी बना सकते हैं।

यह दोनों आसानी से बाजार में मिल जाती है और गर्मी में इससे बनी चटनी खाने का स्वाद बढ़ा देती है और पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है।

दरअसल मूंगफली और धनिया हृदय स्वास्थ्य, कोलेस्ट्रोल कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने औऱ पाचन क्रिया को बढ़ावा देने में मदद करता है।

मूंगफली और धनिया में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल, कैल्शियम और पोटैशियम पाए जाते हैं, जिससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

मूंगफली और धनिया चटनी के फायदे

1. मूंगफली और धनिया से बनी चटनी गर्मी में आपको रखने में मदद कर सकती है और बाहर की तेज धूप सहने में भी मददगार हो सकती है।

2. मूंगफली और धनिया चटनी के सेवन से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रहता है और यह हृदय रोगों को भी ठीक करने में सहायता करता है। इससे हार्ट स्ट्रोक और अटैक का खतरा कम हो सकता है।

3. शरीर में सूजन होने पर भी ये काफी कारगर होता है। मूंगफली में पाया जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड दर्द और सूजन कम कर सकता है।

4. मूंगफली और धनिया में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर के ऊतकों के निर्माण में मदद मिलती है।

5. मूंगफली और धनिया में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज, अपच और की समस्या में आराम दिलाता है।

6. मूंगफली और धनिया से बनी चटनी में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत होती है और दांतों में भी मजबूती आती है।

इस तरह से बनाएं मूंगफली और धनिया की चटनी

1. मूंगफली को साफ करके उसमें धनिया पत्ती मिलाकर चटनी बनाएं और आप इसमें हरी मिर्च, टमाटर और लहसुन भी मिला सकते हैं।

2. हालांकि आपको इसमें मूंगफली का उपयोग बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए ताकि पेट से जुड़ी कोई परेशानी न हो और आप आराम से इसकाा सेवन कर सकें।

3. आप चाहे तो मूंगफली को अच्छे से साफ कर लें। उसे धूप में कुछ देर सूखा लें और फिर इसमें धनिया की पत्ती को धोकर डालें। आप चाहे तो इसमें थोड़ी अजवाइन की मात्रा और दही मिला सकते हैं।

4. इसके अलावा अगर आप चाहे तो इसमें चना दाल भी डालकर अच्छी चटनी तैयार कर सकते हैं। इससे भी चटनी का स्वाद बढ़ जाता है।

5 आप इसमें ज्यादा मात्रा में हरी धनिया पत्ती रखने की कोशिश करें ताकि स्वाद और सेहत बनी रहे।

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »