महावीर जयंती पर सीएम का ऐलान प्रदेश में पशुओं के लिए चलेंगी एंबुलेंस नंबर होगा 1962

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अनूपपुर. महावीर जयंती के मौक पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने ऐलान किया है कि अभी तक सिर्फ नागरिकों के तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था थी लेकिन अब गौ माता या अन्य मूक पशुओं के बीमार होने पर एंबुलेंस चलाने का फैसला किया है। इसमें एंबुलेंस में डॉक्टर और कंपाउंडर भी रहेंगे।
गायों के लिए चलेंगी एंबुलेंस, नंबर होगा 1962
अमरकंटक में राज्य स्तरीय गौ सेवा सम्मान योजना एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हमने गाय माता और अन्य पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। अब जल्द एम्बुलेंस चलेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक एम्बुलेंस होगी। इसमें एक डॉक्टर, कंपाउंडर और ड्राइवर रहेगा। इसका नंबर 1962 रहेगा।
एक महीने में ये एम्बुलेंस प्रदेश में चलने लगेगी। जल्द ही सभी विकासखण्डों में शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। गौ सेवा संस्थान द्वारा चयनित गौ सेवकों को ट्रैक्टर की चाबी एवं पुरस्कार वितरण किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के संस्थानों को पुरस्कार वितरण किया।313 ब्लॉक में 313 और कुछ नगरों में ऐसी कुल 407 एम्बुलेंस चलाई जाएंगी।इस दौरान सीएम ने जैन गुरु विद्या सागर जी का आशीर्वाद लिया और मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।