सीएम हेल्पलाइन – लापरवाही, दो अफसरों को नोटिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। सीएम हेल्प लाइन पर आई शिकायतों के निपटान के काम में लापरवाही दो अधिकारियों को भारी पड़ी है। इन्दौर कलेक्टर मनीषसिंह ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांग कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उपसंचालक कृषि शिवसिंह राजपूत ने सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किया उन्हें पहले चेतावनी दी गई थी। कलेक्टर ने जवाब मांगा है।
एग्रीकल्चर इंजीनियर प्रदीप कुमार पडलिकर को पेंशन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। विभाग के ही रिटायर्ड कर्मचारी एस.एस. टेमवे और रामेश्वर पटेल ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।
रिटायर्ड होने के छह महीने बाद भी न तो पेंशन शुरू हुई और न ग्रेच्युटी का पैसा दिया। प्रदीप कुमार ने कार्रवाई नहीं की। दोनों को नोटिस दिया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।