युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, इस तरह मिलेगा लाभ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेलों को प्रतिष्ठित करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित ओलंपिक में भी प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प में कैनोइंग, स्टैंड अप पेड्लिंग आदि में लगने वाली बोट का निर्माण भी शीघ्र ही देश में किया जाएगा।
सीएम शिवराज स्व. संजीव कुमार सिंह की स्मृति में भोपाल के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट, 15वीं पेरा केनो, प्रथम स्टेंडअप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-22 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई सुमधुर धुन और आतिशबाजी के बीच गुब्बारे छोड़कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, इस तरह मिलेगा लाभ

सीएम शिवराज के सम्मुख रो मार्च तथा प्रतियोगिता में शामिल होने वाली विभिन्न बोट की प्रस्तुति हुई। सीएम शिवराज को आयोजन की केप और स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री नमिता चंदेल ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मार्च 13 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 27 राज्य के 750 खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। कुल 285 पदक के लिए प्रतिस्पर्धाएँ होंगी। इन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से राष्ट्रीय दल के चयन की प्रक्रिया होगी, जो बीजिंग एशियन गेम में भाग लेगा। कयाकिंग कैनोइंग ओलिंपिक खेल है और देश में इस खेल में भोपाल का महत्वपूर्ण स्थान है।

खेल मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि सीएम शिवराज के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों का विस्तार और खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन एवं क्षमता में निरंतर उन्नयन हो रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में खेल सामग्रियों के निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड पवन जैन ने भी संबोधित किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।