सीएमओ गरिमा पाटीदार में फिर बढ़ाया पिपलिया मंडी का मान, पर्यावरण संरक्षण के लिए 1 लाख के ईनाम से मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

मंदसौर. रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘यही एक पृथ्वी’ थीम पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोपहर 12 बजे मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं और नागरिकों को सम्मानित किया।

पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले भोपाल रेलवे स्टेशन को 100000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र को भी 100000 रुपये की पुरस्कार राशि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा प्रदान की गई।
उज्जैन नगर पालिका को मुख्यमंत्री ने डेढ़ लाख और पिपलिया मंडी नगर परिषद को 1 लाख रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की। 

पिपलिया मंडी को मिली राशि और इनाम सीएमओ गरिमा पाटीदार ने प्राप्त किये बता दें की पिपलिया मंडी को पिछले 6 माह में यह दूसरा इनाम मिला है.

World Environment Day 2022

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।