पिकनिक मनाकर लौट रहे कंफेक्शनरी कारोबारी की सडक हादसे में मौत (15पीआर01एएन)

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। खुडै़ल स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क से दोस्तो के साथ पिकनिक मनाकर लौट रहे पारसनाथ नगर द्वारकापुरी निवासी कन्फेक्शनरी कारोबारी की सडक़ हादसे में मौत हो गई।
वह क्रिसेंट पार्क से पिकनिक मनाकर कार से घर लौट रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर कारोबारी की कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर कर पलट गई।
खुडै़ल पुलिस के अनुसार बेहरीन पिता अशोक निवासी पारसनाथ नगर द्वारकापुरी को मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि वह दोस्तों के साथ खुडै़ल स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में पिकनिक के लिए गया था।
रात अधिक हो जाने के कारण बेहरीन अपने दोस्तो को छोडक़र कार से घर लौटने लगा। क्रिसेंट पार्क वाले रोड से जैसे ही उसने देवगुराडिय़ा मेन रोड पर टर्न लिया तो कार अनियंत्रित होकर एक खेत में उतरते हुए पलट गई।
बेहरीन कार में फंस गया। ग्रामीणों ने उसकी मदद की और फिर उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
बेहरीन के बारे में बताया जा रहा है कि वह कंफेक्शनरी कारोबारी था। द्वारकापुरी क्षेत्र में साहिल इंटरप्राइजेस के नाम से उसके ब्रांड का कारोबार है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।