कांग्रेस का दावा इंदौर में डेढ़ लाख फर्जी मतदाता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर । कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इंदौर प्रशासन की ओर से जारी की गई मतदाता सूची में डेढ़ लाख फर्जी मतदाता हैं। प्रशासन द्वारा जारी मतदाता सूची  को  कांग्रेस ने  तत्काल रद्द किए जाने और नए सिरे से सत्यापन कराकर फिर से जारी किए जाने की मांग मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग से की है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और प्रदेश प्रवक्ता जेपी धनोपिया की अगुवाई में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मतदाता सूची को लेकर शुक्रवार को चुनाव आयोग में शिकायत की है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

ज्ञापन में कहा गया है कि मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा 3 मार्च को नगरीय निकाय के मतदाताओं की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है, जिसके फलस्वरूप 15 फरवरी तक दावे आपत्तिया  स्वीकार की गई थीं। बावजूद जारी मतदाता सूची में डेढ़ लाख नाम फर्जी जोड़े गए हैं।कलेक्टर  द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन के दौरान ये नाम गायब थे। प्रशासन ने राजनीतिक हाथों की कठपुतली बनकर मतदाता सूची का प्रकाशन किया है। आपत्ति  के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments