कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी विधानसभा में चर्चा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

सरकार बोली कांग्रेस के हर आरोपों को देंगे उचित जवाब
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इस पर बुधवार को चर्चा होगी। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव का आरोप पत्र सोमवार को सौंपा था।
इसमें 51 बिन्दुओं को लिया गया है। महंगाई किसानों के मुद्दे कारम डेम भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी पोषण आहार घोटाला समेत अन्य मुद्दे शामिल किए है।
कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अलर्ट हो गई है। उसने व्हिप जारी कर कांग्रेस विधायकों को सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए व्हिप जारी किया है। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस को हर सवाल का जवाब देने की तैयारी कर ली है।
 हर सवाल का जवाब फ्लोर पर देंगे
कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव  पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। मिश्रा बोले गोविंद सिंह को कमलनाथ के बारे में अविश्वास प्रस्ताव लाना था लेकिन हमारे खिलाफ लेकर आए। फिर भी स्वागत है।
हम हर सवाल का जवाब फ्लोर पर देंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव आरोप पत्र पर तंज कसा है। मिश्रा ने कहा कि अविश्वास तो यह होता है कि दो लाख तक का कर्जा माफ करने का पत्र जारी किया था।
इस पर अविश्वास आना था लेकिन नहीं आया। चार हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। उस पर अविश्वास नहीं आया। बेटियों को 51 हजार रुपए देना था लेकिन उस पर अविश्वास नहीं आया है।
यह कैसा अविश्वास है। मिश्रा ने कहा कि अविश्वास तो गोविंद सिंह जी को कमलनाथ जी के बारे में लेकर आना था। जिनके नेतृत्व में 38 से ज्यादा विधायक इधर से उधर हो गए। राष्ट्रपति के चुनाव में क्रास वोटिंग कर दी।
इनके प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाना था लेकिन हमारी सरकार के खिलाफ लेकर आए। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम स्वागत करते हैं। सरकार हर प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष जो भी समय देंगे हम एक एक बात का जवाब उनका फ्लोर पर देंगे। यह नहीं होना चाहिए कि हो हल्ला करके पलायन ना करें। सवाल उठा रहे है तो जवाब भी सुनें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।