नियम विरुद्ध निर्माण, 16 भवनों की भवन अनुज्ञा निरस्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने प्रगति ग्रीन कॉलोनी में अवैध निर्माण और अनुमति के विपरीत निर्माण करने पर भवन अनुज्ञा निरस्त करने के निर्देश दिए।
जोन क्रमांक 19 के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक के अनुसार वार्ड 76 के अंतर्गत बिचौली मर्दाना में स्थित प्रगति ग्रीन कॉलोनी में 16 निर्मित व निर्माणाधीन भवनों की भवन अनुज्ञा निरस्त की गई है। इस कॉलोनी में स्वीकृति से विपरीत निर्माण पाए गए।
भवन अनुज्ञा विपरीत निर्माण करने वालों को पहले चेतावनी सूचना पत्र दे स्वीकृत अनुसार निर्माण करने के लिए सूचना पत्र जारी किए गए थे। निगम द्वारा सूचना पत्र जारी करने के बाद भी निर्माणकर्ताओं द्वारा स्वीकृति अनुसार निर्माण नहीं करते हुए स्वीकृत के विपरीत निर्माण कार्य जारी रखा और मौके पर सुधार कार्य नहीं किए गए। अंततः निगमायुक्त के निर्देश के बाद उक्त सोलह भवनों के नक्शे निरस्त करने की कार्यवाही की गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।