मध्यप्रदेश के खंडवा से भाजपा के सांसद नंदकुमार चौहान का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। इसके बाद उन्हें 5 फरवरी को मेदांता में एडमिट कराया गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी। लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया नंदकुमार सिंह चौहान का अंतिम संस्कार कल 3 मार्च को उनके गृह गांव शाहपुर में होगाl उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से भोपाल लाया जाएगा और प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगाl
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
नंदकुमार चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे थे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 12वीं,13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से वे चुनाव हार गए।
इन पदों पर रहे थे
1978-80 और 1983-87 | चेयरमैन ,नगर पालिका परिषद ,शाहपुर ,जिला खंडवा |
1985-96 | सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा |
1996 | ग्यारहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित |
1996-97 | सदस्य, वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति |
1998 | बारहवीं लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल) |
1998-99 | सदस्य, कृषि संबंधी स्थायी समिति,सदस्य, परामर्शदात्री समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
1999 | तेरहवीें लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल) |
1999-2000 | सदस्य, याचिका समिति
सदस्य, वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति सदस्य, लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति |
2004 | चौदहवीं लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (चौथा कार्यकाल),
सदस्य, ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति सदस्य, याचिका समिति |
मई, 2014 | सोलहवीं लोक सभा के लिए पुन:निर्वाचित (पंचवा कार्यकाल) |
14 अगस्त, 2014 | सदस्य, सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी समिति |
1 सितम्बर. 2014 | सदस्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति
सदस्य, परामर्शदात्री समिति, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरूद्धार मंत्रालय |
मई, 2019 | सत्रहवीं लोक सभा के लिए पुन: निर्वाचित |
[/expander_maker]
harp background
This piece was both informative and amusing! For more, visit: LEARN MORE. Keen to hear everyone’s views!