महिला CMO व रेवेन्यू इंस्पेक्टर दफ्तर में घूस लेते गिरफ्तार:पेंडिंग बिल के भुगतान के बदले ठेकेदार से 2 फीसदी मांगी थी रिश्वत; 3 हजार कम मिले तो मना किया, पूरा मिलते ही लोकायुक्त ने पकड़ा
रतलाम में सहायक आयुक्त रहते भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।
रतलाम के जावरा नगर पालिका का मामला
उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को रतलाम जिले मे बड़ी कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस ने जावरा नगर पालिका CMO नीता जैन और राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत को दफ्तर में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से रिश्वत के 18 हजार 500 रुपए बरामद हो गए। नपा CMO ने ठेकेदार से पेंडिंग बिलों के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त पुलिस में की थी।
ठेकेदार पवन भावसार ने नगर पालिका जवारा में ठेके पर निर्माण कार्य किया था। नपा CMO नीता जैन ने बिल का भुगतान रोक दिया था। CMO नीता जैन ने राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत के माध्यम से रिश्वत मांगी थी। इससे परेशान होकर ठेकेदार पवन ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
शुक्रवार को पवन लोकायुक्त के कहने पर रुपए लेकर नपा दफ्तर पहुंचा। वहां पर राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत मिला। ठेकेदार ने 15 हजार दिए। इसके बाद राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा। नपा CMO नीता जैन ने दो फीसदी के हिसाब से 18 हजार 500 रुपए होने की बात कही। ठेकेदार पवन से 3 हजार रुपए और लेने के लिए भेजा। पवन ने 3 हजार रुपए और दिए। जैसे ही राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा, वैसे ही लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। दोनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। दोनों को मौके पर ही जमानत दे दी गई।
रतलाम नगर निगम सहायक आयुक्त रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे
रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ पकड़ाईं जावरा CMO नीता जैन इससे पूर्व रतलाम नगर निगम में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। यहां संपत्ति कर विभाग की प्रभारी रहते हुए भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। स्थानीय कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद जनवरी 2021 में स्थानांतरित होकर नीता जैन जावरा नगर पालिका की CMO बनी थीं।
[/expander_maker]
This article was a great read! It managed to break down complex ideas into easily understandable concepts. Im really interested in seeing how this topic evolves. For those who want to delve deeper, check out my profile by clicking on my nickname!