देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस आज, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का प्रसारण देखेंगे कार्यकर्ता 

sadbhawnapaati
5 Min Read

भाजपा इन्दौर ग्रामीण के 15 मंडलों में होगा ध्वजारोहण, कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर फहराएंगे भाजपा ध्वज, 
पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाया भाजपा कार्यालय, नगर अध्यक्ष फहराएंगे भाजपा का ध्वज 
 
इन्दौर।  भारतीय जनता पार्टी आज 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर 15 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि जन केंद्रित नीतियों और सामाजिक न्याय कार्यक्रमों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा सके।

पीएम मोदी ने अंबेडकर भवन में संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सांसदों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर घर नल और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे और लोग उन योजनाओं को लेकर जागरूक रहें, जो खास उनकी जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई हैं।

भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों को स्थानीय स्तर पर 14 केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है।

पदाधिकारी ने बताया कि उदाहरण के लिए 8 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जागरूकता फैलानी होगी। वहीं, अप्रैल को हर घर नल और 10 अप्रैल को पीएम किसान निधि के बारे में बात करनी होगी।

इसके अलावा पीएम मोदी बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं से 6 अप्रैल को शुरू हो रहे एक पखवाड़े लंबे कार्यक्रमों में शामिल रहने के लिए कहा है।

भाजपा अलग-अलग सामाजिक योजनाओं को लेकर अपना ध्यान लाभार्थियों पर लगा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, आवास और मुफ्त राशन देने वाली सामाजिक योजनाओं को देते हैं।

इंदौर में क्या है तैयारी 

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर इन्दौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय रोशनी से जगमगा गया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भाजपा नगर कार्यालय पर बुधवार को सुबह प्रातः: 8.30 बजे भाजपा का ध्वज फहरायेंगे।
ध्वजारोहण के पश्चात स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रभात फेरी के रूप में निकलेंगे। प्रभात फेरी के पश्चात प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। पार्टी के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगायेंगे। मंडल स्तर पर यह आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रातः 8.30 बजे निर्धारित स्थान पर  कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी का झंडा फहरायेंगे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात कार्यकर्ता देशभक्ति गीत के नारे लगाते हुए शोभायात्रा के रूप में निकलेंगे।
शोभा यात्रा के बाद सामूहिक वन्दे मातरम होगा। जिसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन होगा, जिसे कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे. बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति सदस्य और पन्ना समिति सदस्य एवं बूथ के सभी सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ केन्द्र के सार्वजनिक स्थल पर टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन देखेंगे।

इन स्थानों पर होंगे मंडलों के कार्यक्रम 


चन्द्रशेखर आजाद मंडल -कालानी नगर चौराहा, सुभाष मंडल-अखण्ड धाम एयरपोर्ट रोड, लक्ष्मीबाई मंडल-कुल्हारखाडी नाथ मंदिर,-सम्राट अशोक मंडल- 60 फीट रोड पानी की टंकी के सामने, लवकुश मंडल-इंदौर कान्वेट स्कूल, मुंशी जी के स्टेचु के पास,कुशवाह नगर, डॉ. अम्बेडकर मंडल-बर्फानी एकेडमी, रामायण मंडल-खाती समाज धर्मशाला बड़ी भमेरी, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल-गजानंद वाटिका सुखलिया, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल-उत्साह होटल, संतश्री मौनी बाबा मंडल-मौनीबाबा आश्रम, संतश्री बालीनाथ मंडल-कनकेश्वरी माता मंदिर परदेशीपूरा, देवी अहिल्या मंडल, लोधी समाज की धर्मशाला चिमनबाग चौराहा, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल-नंदलालपूरा चौराहा छत्रियों पर, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल-हार्डिया मांगलिक भवन नवलखा, महाराणा प्रताप मंडल-माली समाज धर्मशाला समाजवादी इंदिरा नगर, हेमू कालानी मंडल-सामुदायिक भवन समाजवाद नगर, शहीद भगतसिंह मंडल-स्वामी प्रीतमदास सभागृह साधुवासानी नगर, लक्ष्मणसिंह गौड मंडल-नर्मदा ब्राम्हण धर्मशाला रिलैक्स गार्डन के पास, छत्रसाल मंडल-महल वाटिक एमआर-9, वीर सावरकर मंडल-साई बाबा मंदिर यशवंत निवास रोड, सरदार वल्लभभाई पटेल-तिलक नगर कम्युनिटी हॉल, शिवाजी मंडल-पालीवाल समाज धर्मशाला मुसाखेडी, डा.ऐपीजे अब्दुल कलाम मंडल-अपना जमातखाना निपानिया रोड खजराना, निर्भयसिंह पटेल मंडल-सिंधु भवन क्रांतिकृपलानी कालोनी, गुरू गोविन्दसिंह मंडल-शिव मंदिर इन्द्रपूरी, सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल-मानवता नगर बगीचा, बिचोली हप्सी,सरदार पटेल मंडल-रघुवंशी निवास गरीब नवाज कालोनी मेनरोड, निपानिया मंडल-तेजाजी मंदिर लसुडिया तालाब देवासनाका है।
Share This Article