COVID-19 Update: कल 612 पॉजिटिव आए सामने, इंदौरवासी जान लें नए नियम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की चपेट में आ चुके इंदौर में अब सख्ती शुरू हो गई है. सभी धार्मिक स्थल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. संडे लॉकडाउन (Lockdown) के बाद अब रोज शहर के बाज़ार और दुकानें रात 9 बजे तक बंद हो जाएंगे. इसी के साथ सार्वजनिक स्थान पर होलिका दहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. देर रात हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में यह फैसला किया गया.

शहर के सभी बाज़ार और दुकानें अब रात 9 बजे बंद करने होंगे. अभी तक ये बाज़ार रात 10 बजे बंद किये जा रहे थे. इस बार सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन भी नहीं हो सकेगा. प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है. होली पूरी तरह घर पर ही मनानी होगी. शब ए बरात पर्व भी घर पर मनाया जाएगा. शहर के सभी धर्मस्थल श्रद्धालुओं के लिए आगामी आदेश तक बंद कर दिए गए हैं.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”] रेस्‍टोरेंट को लेकर भी बड़ा फैसला
संडे लॉकडाउन जारी रहेगा. इसी के साथ होली पर आवजाही पर रोक रहेगी. रेस्टोरेंट पर सिर्फ टेकअवे की सुविधा दी जाएगी. क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में यह फैसला लिया गया.

हर घंटे 25 मरीज़

इंदौर फिर से कोरोना संक्रमण (Corona) से जूझ रहा है. हालात ये हैं कि अब हर घंटे तकरीबन 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. इंदौर में कोरोना का रिकॉर्ड टूट गया है. गुरुवार के ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन में 612 पॉजिटिव मरीज आए सामने. दो मरीजों की मौत भी हो गयी. इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 951 हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2718 पर पहुंच चुकी है.

प्रशासन अलर्ट मोड पर
शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन सतर्क है. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हमारे पास अभी अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर खाली हैं. हालांकि, पास के जिलों से मरीज आने शुरू नहीं हुए हैं. अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. 1075 नंबर पर डायल कर कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम से बेड की उपलब्धता की जानकारी ले सकता है. निजी अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज में गाइडलाइन का पूरा पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

फिलहाल टोटल लॉकडाउन नहीं
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि फिलहाल शहर में टोटल लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है. हालांकि, संक्रमण रोकने के लिए हमें कुछ प्रतिबंध और लगाने होंगे. हम टोटल लॉकडाउन या औद्योगिक इकाइयों को बंद करने जैसे कदम नहीं उठाएंगे. लोगों को जागरूक कर रहे हैं. मास्क सही ढंग से नहीं पहनने वालों का स्पॉट फाइन भी कर रहे हैं. लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी कोरोना को हरा सकेंगे.
150 जगह पर वैक्सिनेशन की सुविधा

कलेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी दी कि जिले में 244 और शहर में 150 से अधिक जगहों पर वैक्सीन लगाई जा रही है. हमारी क्षमता 50 हजार डोज रोज लगाने की है. हम लोगों से अपील करेंगे कि वे टीका लगवा लें. पहली डोज लगाने के 15 दिन में ही एंटीबॉडी बननी शुरू हो जाती है. बीता एक साल जिंदगी का ऐसा गुजरा है जिसे कोई भी नहीं भूल सकता है. इसलिए सावधानी जरूरी है. इंदौर में जिस तरह हर घंटे करीब 25 संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उससे चिंता बढ़ गई है.

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।