Cricket Live News – क्रिकेट मैदान पर फिर हुआ एक दर्दनाक हादसा, बल्‍लेबाज  के शॉट से सिर फटा देखे विडियो 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज बेन मैकडेरमोट के छक्‍के से एक फैन खून से लथपथ हो गया. दरअसल फैन उनके छक्‍के को लपकने की कोशिश कर रहा था, मगर वो इसके चूक गया और गेंद सीधे उसके माथे पर लगी.

जिससे उसके माथे से खून निकलने लगा. मामला बिग बैश लीग (Big Bash League) में होबार्ट हैरिकेंस और पर्थ स्‍कॉचर्स (Perth Scorchers) के बीच होबार्ट में खेले गए मैच के 8वें ओवर का है, जब हैरिकेंस के बल्‍लेबाज मैकडेरमोट ने एंड्रयू टाइ की गेंद पर एक जोरदार छक्‍का जड़ा.दर्शक दीर्घा में बैठा एक युवा फैन ने इस गेंद को लपकने की कोशिश की, मगर गेंद उसके हाथ में नहीं आई और दुर्भाग्‍य से गेंद उसके सिर पर लग गई. वह तुरंत वहीं पर लेट गया.

मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद पर्थ स्‍कॉचर्स ने पहले बल्‍लेबाजी चुनी और शुरुआती विकेट जल्‍द ही गंवाने के बाद मिचेल मार्श ने नाबाद शतक के दम पर 5 विकेट पर 182 रन का मजबूत स्‍कोर खड़ा कर दिया.

जवाब में होबार्ट 129 रन पर ही सिमट गई. होबार्ट के सबसे ज्‍यादा 41 रन बेन मैकडेरमोंट ने बनाए.

मिल्‍स ने 23 रन पर 3 विकेट, एश्‍टन एगर ने 21 रन पर 2 विकेट, एंड्रयू टाइ ने 31 रन पर 2 विकेट लिए. पर्थ के गेंदबाजों के आगे होबार्ट के बल्‍लेबाज बेबस नजन आए

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।