Cricket Live News – भीगी-भीगी रातें’ गाना गाकर भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न, VIDEO वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. भारतीय टीम ने 20 जुलाई को आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका को एक रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में भारत की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने सबसे ज्यादा 69 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी बल्ले से अच्छे हाथ दिखाते हुए 53 रनों की शानदार पारी खेली।

इस बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को बॉलीवुड की फिल्म गैंगस्टर का गाना “भीगी-भीगी सी है रातें” गाता हुआ पाया गया। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें ये सभी खिलाड़ी होटल के एक कमरे में बैठकर गाना गाते हुए मजे कर रहे हैं।

इस वीडियो में टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कृष्णप्पा गौतम और टीम के कुछ अन्य स्टाफ भी दिखें।

इस जीत के बाद भारत के कप्तान शिखर धवन ने बयान देते हुए कहा,”जिस तरह से मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि हम आसानी से जीत जाएंगे। जैसे पांडे आउट हुए वो बहुत ही बुरा था। क्रुनाल पांड्या ने भी जैसे बल्लेबाजी दिखाई वो भी सराहनीय था। सभी बल्लेबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया।”

दूसरा वनडे जीतकर भारत ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर दिया है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।