Cricket Live News – Team India Corona Case – टीम इंडिया के 8 खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव, वेस्टइंडीज़ सीरीज़ से पहले बड़ा झटका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Cricket Live News – Team India Corona Case

India vs West Indies Series: भारतीय और वेस्टइंडीज सीरीज पर कोरोना का साया मंडराने लगा है और इसके आयोजन पर ही खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया के 8 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन के अलावा युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज शुरू होनेवाली है। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने भारतीय टीम में कोरोना के मामलों की पुष्टि कर दी है।

अरुण कुमार धूमल ने बताया कि कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने का जानकारी मिली है।

बीसीसीआई (BCCI) मामले पर नजर रखे हुए है।

वैसे बीसीसीआई की मेडिकल टीम मामले को देख रही है और खबरों की मानें तो कई खिलाड़ियों का वनडे सीरीज से बाहर होना तय है।
BCCI जल्द ही इनकी जगह नए खिलाड़ियों का ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि सीरीज के शेड्यूल में भी बदलाव किया जा सकता है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पहले RT-PCR टेस्ट में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए थे लेकिन बुधवार को हुए टेस्ट में शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर समेत 8 खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाये गये।

बाकी के 5 खिलाड़ियों के नाम अभी सामने नहीं आये हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को एक हफ्ते के लिए आइसोलेशन में रहना पड़ेगा और अब इनका सीरीज से बाहर होना तय है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 6 फरवरी से अहमदाबाद में खेली जानी है। वहीं टी20 सीरीज 16 फरवरी से कोलकाता में खेली जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।