Cricket Live News – मौजूदा सीजन के बाद छोड़ेंगे IPL की कप्तानी- विराट का बड़ा ऐलान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा ऐलान किया है. कोहली ने हाल ही फैंस को अपने फैसले से निराश कर दिया था. अब इस फैसले के बाद भी कोहली ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. कोहली ने ऐलान किया कि वो इस लीग के बाद RCB की भी कप्तानी छोड़ देंगे. इससे पहले कोहली ने ऐलान किया था कि वो 2021 टी20 विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे. इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को घोषणा की कि वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ेंगे.

कोहली पर दबाव बन रहा था कि वो अपनी कप्तानी में बैंगलोर को एक भी बार खिताब नहीं दिला पाये हैं. यही कारण है कि कोहली ने कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है. RCB ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक विडियो शेयर किया है. इस विडियो में कोहली अपनी कप्तानी को लेकर संदेश देते नजर आ रहे हैं. कप्तान कोहली विडियो में RCB के फैंस को जानकारी देते हुए कह रहें हैं कि RCB की कप्तानी छोड़ने का फैसला उनके दिमाग में काफी समय़ से चल रही थी. इसके बारे में उन्होने मैनेजमेंट से भी बात की है.

विडियो में उन्होने कहा कि “यह मेरा कप्तान के रूप में आखिरी IPL होगा। जैसा कि आपको पता होगा कि मैंने अपना वर्कलोड सही करने के लिए हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की कप्तानी भी छोड़ी है।” आगे उन्होने कहा कि अगले साल होने वाले ऑक्शन में RCB के अंदर काफी बदलाव होने वाला है. कोहली ने आईपीएल के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि “एक बात तो पहले दिन से साफ है कि मैं किसी टीम के लिए नहीं खेलने वाला हूं। मैं जब तक भी IPL खेलूंगा तब तक RCB के लिए ही खेलूंगा। मुझ पर भरोसा करने मेरा समर्थन करने के लिए मैं हर RCB फैन का शुक्रिया अदा करता हूं।” कोहली के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो वो अब तक 199 मैच खेले हैं. इस दौरान वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. उनके नाम आईपीएल में 6076 रन दर्ज हैं. विराट कोहली के बल्ले से आईपीएल में पांच शतक निकले हैं.

विराट कोहली ने कहा है कि मैं इस अवसर पर आरसीबी प्रबंधन, कोचों, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों पूरे आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने वर्षों से फ्रेंचाइजी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह एक आसान निर्णय नहीं था, लेकिन एक था यह अच्छी तरह से सोचा गया है इस अद्भुत फ्रेंचाइजी के सर्वोत्तम हित में है. आरसीबी परिवार मेरे दिल के करीब है, क्योंकि हम उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास जारी रखते हैं. जैसा कि मैंने पहले भी कई मौकों पर उल्लेख किया है, मैं केवल आरसीबी के लिए तब तक खेलूंगा जब तक मेरी क्रिकेट के खेल से संन्यास.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।