Cricket News – टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को मिलेगा सिर्फ हलाल मीट, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, विवाद पर BCCI ने क्या कहा जाने

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारत न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज 25 नवंबर से शुरू होने वाली है. इससे पहले ही बवाल मच गया है. यह बवाल मचा है खाने को लेकर. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक डाइट चार्ट वायरल हुआ. इस चार्ट में सिर्फ हलाल मीट ही मिलने का जिक्र था.

यह दावा किया गया है कि भारतीय खिलाड़ियों को खाने में सिर्फ हलाल मीट मिलेगा अन्य मीट नहीं. यही नहीं, सोशल मीडिया पर जारी इस मैसेज में यह भी दावा किया गया कि खिलाड़ियों को पोर्क खाने पर बिल्कुल रोक लगा दी गई है.

इस मैसेज के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. हजारों यूजर बीसीसीआई का विरोध करने उतर आए. कई यूजर ने यहां तक कहा कि क्या बीसीसीआई अब हलाल मीट प्रमोट कर रहा है.

तमाम लोग बीसीसीआई पर अलग-अलग तरह के आरोप लगाने लगे. हजारों लोगों के विरोध के बीच एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह खबर महज अफवाह है.

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने स्पष्ट किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मेनू को तय करने में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं है.

इस तरह का कोई डाइट चार्ट या सर्कुलर बीसीसीआई की ओऱ से जारी नहीं किया गया है. और खिलाड़ी जो कुछ भी खाना चाहते हैं उसे चुनने के लिए स्वतंत्र हैं. उनकी टिप्पणी नवीनतम विवाद के बाद आई है.

आपको बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर में होना है, जिसके लिए दोनों टीमें कानपुर पहुंच चुकी हैं.

क्या होता है हलाल मीट- 

हलाल मीट का अर्थ होता है कि जानवर को धीरे-धीरे काटा जाता है, जिससे तड़प-तड़प कर उसकी मौत होती है. कौन सा मीट हलाल मीट नहीं- जब किसी पशु को झटके से मारकर काट दिया जाता है तो उसकी तुरंत मौत हो जाती है. इसमें वह पशु तड़पता नहीं है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।