Cricket News – भारत के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर होने पर क्रिकेट प्रेमी निराश, लेकिन विज्ञापन आय को लेकर आयी बड़ी खबर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारत के टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, इस बात से भले ही देश के क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हुई हो, लेकिन प्रतियोगिता की आधिकारिक प्रसारक स्टार इंडिया के विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व पर इसका असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उसने टूर्नामेंट के बाकी हिस्सों के लिए अपने विज्ञापन स्लॉट पहले ही बेच दिए हैं।

जहां भारतीय टीम के बाहर होने के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों के देश में दर्शकों की संख्या व्यापक रूप से कम होने की संभावना है, उद्योग के सूत्रों ने कहा कि जहां तक स्टार इंडिया का संबंध है, उसे विज्ञापन राजस्व का नुकसान नहीं होगा।

उद्योग के एक सूत्र ने कहा, “इस प्रतियोगिता के लिए विज्ञापन के स्लॉट पहले ही बिक चुके हैं, भले ही भारत सेमीफाइनल/फाइनल में खेल रहा हो या नहीं।” इस संबंध में स्टार इंडिया से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि, एक अलग बयान में, स्टार इंडिया ने कहा कि टूर्नामेंट में पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच ने “16.7 करोड़ दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या के साथ इतिहास रच दिया, जिससे यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी-20 मैच बन गया।”

स्टार इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत के टूर्नामेंट से बाहर हो जाने से प्रशंसक निराश हैं लेकिन दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या से क्रिकेट के दर्शकों को अभूतपूर्व स्तर पर आकर्षित करने की विशिष्ट क्षमता का पता चलता है।”

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।