Cricket News – IND vs PAK, T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के प्रैक्टिस एरिया में पहुंचे धोनी! मिलने को बेताब हुआ ये खिलाड़ी VIDEO

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

India vs Pakistan मुकाबले की घड़ियां करीब आते ही हलचल भी बढ़ने लगी है. लेकिन, एक हलचल ने तब और जोर पकड़ लिया जब टीम इंडिया के मेंटॉर महेंद्र सिंह धोनी अचानक ही उस एरिया में पहुंच गए, जहां पाकिस्तान की टीम प्रैक्टिस कर रही थी. हालांकि, इसके पीछे उनका मकसद पाकिस्तानी टीम की स्ट्रेटजी, जैसे- वो क्या कर रही है, क्या नहीं कर रही है, इसका पता लगाना तनिक भी नहीं था. तो फिर सवाल है कि धोनी पाकिस्तान के प्रैक्टिस एरिया में गए क्यों? तो इसकी वजह भी बताएंगे और ये भी बताएंगे कि धोनी को जब पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों ने पहली बार करीब से देखा उनका रिएक्शन कैसा रहा.

दरअसल, धोनी पाकिस्तान के प्रैक्टिस एरिया में गए नहीं थे. अब सवाल है कि जब गए नहीं थे तो वहां दिखे कैसे, पहुंचे कैसे? तो हुआ ये कि धोनी जब टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन खत्म होने के बाद ग्राउंड से होटल की ओर जा रहे थे, उसी रास्ते में पाकिस्तानियों का प्रैक्टिस ग्राउंड भी आता था. सही मायनों में धोनी पाकिस्तान के प्रैक्टिस एरिया में पहुंचे नहीं थे बल्कि वहां से गुजर रहे थे. तभी एक युवा पाकिस्तानी खिलाड़ी उन्हें करीब से देखकर जोश में आ गया. और उनसे मिलने और बातें करने को बेचैन दिखा.

धोनी से मिलने को बेताब पाकिस्तान का युवा गेंदबाज.

पाकिस्तान के प्रैक्टिस सेशन के दौरान युवा तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे. इतने में वहां से धोनी को गुजरते देखकर वो उनकी एक झलक को बेताब हो उठे. पहले तो धोनी का उनकी ओर ध्यान नहीं गया लेकिन बाद में जब धोनी ने उनका उतावलापन देखा तो उन्हें थम्सअप किया. पाक तेज गेंदबाज ने इस दौरान धोनी को अपना इंट्रोडक्शन भी दिया और कहा- आप धोनी हो, मैं दहानी हूं.

कौन हैं शाहनवाज दहानी?

शाहनवाज दहानी 23 साल के युवा तेज गेंदबाज हैं, जिनका पाकिस्तान के लिए डेब्यू होना अभी बाकी है. उन्होंने डॉमेस्टिक T20 में खेले 18 T20 में 29 विकेट चटकाए हैं. वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 6 मैचों में 5 विकेट दर्ज हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में दहानी मुल्तान सुल्तांस टीम का हिस्सा हैं.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।