Cricket News – IND vs WI: भारत ने जीता 1000वां वनडे मैच

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. भारतीय टीम ने अपने 1000वें वनडे मैच में शानदार जीत हासिल की. उसने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की.

यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक रहा, क्यों कि टीम इंडिया का यह 1000वां वनडे था. इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा. भारत की जीत के बाद कई खिलाड़ियों ने टीम को बधाई दी. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने कप्तान रोहित को बधाई दी.

अहमदाबाद वनडे में भारत की 6 विकेट से जीत ऐतिहासिक रही. टीम इंडिया ने 1000वें वनडे में जीत हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. इस मैच में रोहित ने अच्छी बैटिंग के साथ अच्छी कप्तानी भी. भारत के जीत के बात युवराज ने ट्विटर पर लिखा, रोहित आपको बतौर कप्तान डेब्यू जीत के लिए बधाई. आप अच्छा खेले. दीपक हूडा के प्रदर्शन से खुश हूं.

युजवेंद्र चहल ने इस मुकाबले में 4 विकेट झटके. उनके लिए भी यह मैच खास रहा. उन्होंने यहां 100वां वनडे विकेट पूरा किया. उन्होंने ट्वीट करके खुशी जाहिर की है.

बता दें कि टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 43.5 ओवरों में ऑल आउट होने तक 176 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया. भारत के लिए रोहित ने 60, ईशान किशन ने 28 और विराट कोहली ने 8 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव 34 और दीपक हूडा 26 रन बनाकर नाबाद रहे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।