Cricket News Indore – अपने प्रदर्शन से इंदौर के वेंकटेश अय्यर और आवेश खान ने कर दिखाया कमाल, न्यूजीलैंड के लिए चुनी गई टीम में मिली जगह  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

 

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से 3 टी20 की सीरीज खेली जाएगी. इसमें इंदौर के 2 युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और आवेश खान को जगह मिली है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से 3 टी20 की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में इंदौर के 2 युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)  और आवेश खान  (Avesh Khan) को जगह मिली है. गौरतलब है कि आईपीएल 2021 में दोनों ने गेंद और बल्ले से धमाल मचाया था. इसी प्रदर्शन के कारण टीम में उनका चयन किया गया है.

बता दें कि आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए चार अर्धशतकों के साथ 41.11 की औसत से 370 रन बनाए. इसके साथ ही आवेश खान ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 16 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 विकेट हासिल किए. फिलहाल, दोनों सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. 

सिंधिया और विजयवर्गीय ने किया ट्वीट
इंदौर के दोनों ही खिलाड़ियों के चयन होने पर अब उन्हें देशभर से बधाई भी मिलने लगी है. इसी कड़ी में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला ने बी ट्वीट कर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है.

आवेश पहली बार टीम इंडिया के लिए चुने गए
बता दें कि आवेश खान आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं. लीग के इस सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 16 मैच में 24 विकेट अपने नाम किए थे और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे थे. सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भी उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और 5 मैच में 12 के औसत से 9 विकेट लिए हैं. हालांकि आवेश कई मौकों पर टीम इंडिया के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े थे. लेकिन उन्हें कभी भारत की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन इस बार उन्हें टीम में शामिल किया गया है. अब उम्मीद की जा रही है कि उन्हें भारत के लिए डेब्यू का मौका मिल जाए.

वेंकटेश अय्यर को हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा!
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लीग में जिस खिलाड़ी ने अपने ऑलराउंड खेल से सबको अपनी ओर आकर्षित किया वो नाम वेंकटेश अय्यर का है.  केकेआर को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाने में अय्यर की भूमिका सबसे अहम रही थी. उन्होंने केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करते हुए कई शानदार पारियां खेलीं. इसी का नतीजा रहा कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुन लिया गया.  हालांकि कई दिग्गज उन्हें भविष्य में हार्दिक पंड्या के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

अय्यर ने आईपीएल 2021 में 4 अर्धशतक लगाए थे
अय्यर सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी कमाल करते हैं. अय्यर ने आईपीएल 2021 के 10 मैच में 370 रन बनाए थे, जिनमें 4 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा उन्होंने 3 विकेट भी लिए थे.

न्यूजीलैंड के लिए चुनी गई टीम इस प्रकार है-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।