Cricket News – IPL 2022 : कब होगा आईपीएल का ऑक्शन, कौन सी हो सकती हैं दो नई टीमें!

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आईपीएल 2021 का समापन हो गया है. इस बार फिर एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है. इस बीच अब आईपीएल 2022 की तैयारी शुरू हो रही है. आईपीएल 2022 में दो नई टीमों की भी एंट्री हो रही है. यानी टीमों की संख्‍या दस हो जाएगी. अब सभी की नजरें इस ओर हैं कि दो नई टीमें कौन सी होने वाली हैं. बीसीसीआई ने नई टीमों की एंट्री की तैयारी कर ली है. जल्‍द टीमों के नाम सामने आ जाएंगे. इसके साथ ही ये भी ध्यान रखना है कि खिलाड़ियों के लिए भी मेगा ऑक्शन होना है. यानी खिलाड़ी भी इधर से उधर हो जाएंगे. खिलाड़ियों के लिए रिटेंशन पॉलिसी क्या होगी, ये भी अभी तक साफ नहीं है.

इस बीच खबरें ये आ रही हैं कि बीसीसीआई इसी साल दिसंबर ये लेकर जनवरी 2022 तक होने की संभावना है. माना जा रहा है कि जैसे ही दो नई टीमें शामिल होंगी, उसके बाद बीसीसीआई मेगा ऑक्शन की तारीख का भी ऐलान कर देगी. इससे पहले भी दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच ही मेगा ऑक्शन होता आया है. इस दस टीमों के कारण खिलाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी. माना जा रहा है कि दो नई टीमों में एक टीम यूपी की हो सकती है. इसमें लखनऊ कानपुर दोनों की दावेदारी है. वहीं दूसरी टीम अहमदाबाद की हो सकती है. अभी तक जिन नए शहरों के नाम आईपीएल में शामिल होने के लिए सामने आए हैं, उसमें गुवाहाटी, रांची, कटक, अहमदाबाद, लखनऊ धर्मशाला के नाम हैं. इन्हीं छह शहरों में से कोई दो नई टीमें हो सकती हैं. ये टीम कौन सी होगी, इस पर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. देश के जो बड़े लोग टीमों को खरीदने की होड़ में हैं, उसमें संजीव गोयनका, अरबिंदो फार्मा, अदानी ग्रुप, टोरंट ग्रुप शामिल हैं. यानी नई टीमों के लिए अच्‍छी जोर आजमाइश होने की संभावना है.

इस बीच अच्‍छी खबर ये भी है कि आईपीएल 2022 भारत में ही होना चाहिए. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं आईपीएल भारत का टूर्नामेंट है. अगर आने वाले कुछ महीने तक कोरोना वायरस पर अधिक अच्छे तरीके से नियंत्रण कर लिया जाता है तो आईपीएल का अगला सीजन भारत में ही होगा. साथ ही संभावना ये भी है कि आईपीएल का अगला सीजन दर्शकों के बीच होगा, यानी दर्शकों को स्‍टेडियम आने की परमिशन दी जा सकती है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।