Cricket News – क्रिकेट जगत में आया नया मलिंगा, गेंदबाजी की स्पीड और एक्शन देख मलिंगा भी हुए हैरान, देखे विडियो

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

New Malinga of Sri Lanka: श्रीलंका के धाकड़ तेज गेंदबाज रहे लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट से संन्यास तो ले लिया है, लेकिन उनकी स्टाइल को लोग आजतक नहीं भूले. लगता है कभी भूलेंगे भी नहीं.

अलग स्टाइल के साथ उनकी गेंदबाजी में वो धार भी होती थी, कि बल्लेबाज सामने आने से पहले दस बार सोचता भी था. हालांकि अब फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि क्रिकेट जगत में नए मलिंगा ने दस्तक दे दी है.

यह नए मलिंगा श्रीलंका से ही हैं, जिनका नाम मथीशा पथिरना है. वे अभी अंडर-19 टीम के लिए एशिया कप खेल रहे हैं. उन्होंने कुवैत के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 7 रन देकर 2 विकेट झटके.

मलिंगा और पथिरना में फर्क करना मुश्किल

इसी मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें पथिरना की तेज गेंदबाजी की धार काफी तीखी नजर आ रही है. उनका स्टाइल भी हूबहू मलिंगा की तरह ही है. वे मलिंगा की तरह ही यॉर्कर भी डालते दिख रहे हैं. वीडियो में पथिरना को देखकर कोई भी चौंक जाएगा. गेंदबाजी की स्टाइल और धार को देखकर पथिरना और मलिंगा में फर्क करना मुश्किल है.

पथिरना ने दोनों प्लेयर्स को क्लीन बोल्ड किया

मैच में मजेदार बात यह पथिरना ने एकदम मलिंगा स्टाइल में गेंदबाजी की. उन्होंने दो विकेट झटके और दोनों ही सफलता मलिंगा स्टाइल में हासिल की. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को यॉर्कर बॉल पर क्लीन बोल्ड किया. यह दोनों ही खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके.

श्रीलंका की 274 रन से बड़ी जीत

यूएई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में श्रीलंका टीम की धमाकेदार जीत के साथ शुरुआत हुई. उन्होंने अपने पहले ही मैच में कुवैत टीम को 274 रन के बड़े अंतर से हराया. मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 323 रन बनाए थे. जवाब में कुवैत की पूरी टीम 49 रन पर ही सिमट गई. श्रीलंका के पवन पथिराजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्हों ने मैच में 86 रनों की पारी खेली.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।