Cricket News – हमने आईपीएल के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन किया: धोनी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के साथ आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद कहा था कि हमारे लिए यह जीत बहुत मायने रखता है, पिछले सीजन में हार के बाद, जहां तीन बार के चैंपियन सातवें स्थान पर रहे थे।
सुपर किंग्स इस सीजन में यूएई में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही और रविवार को दुबई में क्वालीफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। टीम ने टूनार्मेट के इंडिया लेग में पांच मैच जीते और इसके बाद यूएई लेग में चार मैच जीते।
सीएसके के लिए, दक्षिण अफ्रीका के मुख्य खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस इस साल 14 मैचों में 546 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर 18 विकेट लेकर उनके सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
धोनी ने कहा, यह बहुत मायने रखता है, क्योंकि पिछली बार मैंने कहा था कि हम मजबूत वापसी करना चाहते हैं और हम इसके लिए जाने जाते हैं। दांव पर बहुत कुछ था। धोनी ने टूनार्मेट को यूएई में स्थानांतरित करने के बाद जीत की लय को बनाए रखने के लिए टीम की सराहना की थी।
उन्होंने कहा, हमने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और टीम के खिलाड़ियों ने लय को बनाए रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल के सभी विभागों को संतुलन में रखने की जिम्मेदारी ली है ताकि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को श्रेय मिले।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।