Cricket News – विराट कोहली को क्यों कप्तानी से हटाया गया? BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा खुलासा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बीसीसीआई ने वनडे टीम के लिए नए कप्तान की घोषणा कर दी है. विराट कोहली को हटाकर विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाया गया है. अब बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया है. गांगुली ने कहा, ‘हमने विराट से अनुरोध किया था कि टी20 कप्तान के तौर पर पद से नहीं हटें लेकिन वह इस पद पर जारी नहीं रहना चाहते थे. इसलिए चयनकर्ताओं को लगा कि वे सफेद गेंद के प्रारूप में दो सफेद गेंद के कप्तान नहीं रख सकते. इससे कप्तानी बहुत अधिक हो जाती.’ आगे उन्होंने कहा कि कोहली से इस संबंध में बात की गई थी और उन्होंने इस फैसले को स्वीकार कर लिया है. गांगुली ने कहा कि चयनकर्ताओं को लगा कि सफेद गेंद के प्रारूप में कई कप्तानों से उलझन हो जाएगी इसलिये चेतन शर्मा की अगुआई वाली समिति ने सुझाव दिया कि बेहतर होगा कि एक ही कप्तान रहे और इस तरह इस रिजल्ट पर पहुंचा गया कि रोहित वनडे टीम की और विराट टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी करें.
 रोहित बने वनडे टीम के कप्तान
भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं. वह बहुत ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं. तीनों फॉर्मेट में 50 मैच जीतने वाले वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं. उनके फैंस प्यार से उन्हें चेस मास्टर बुलाते हैं. अब रोहित वनडे कप्तान के तौर पर कैसा करेंगे. इस पर गांगुली ने कहा, ‘भविष्यवाणी करना मुश्किल काम है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह अच्छा काम करें. गांगुली ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा गया है कि कोहली का 95 मैचों में वनडे कप्तान के तौर पर जीत का रिकॉर्ड 70 प्रतिशत से ज्यादा का है. उन्होंने जितने भी मैचों में कप्तानी की है. वह बहुत ही अच्छे रहे, लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट में दो कप्तान नहीं हो सकते हैं.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।