Cricket T20 World Cup News – India-Pakistan Match – हार्दिक पांड्या करेंगे पाकिस्तान के खिलाफ बॉलिंग!

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर होगी. टी20 वर्ल्ड कप में यह सबसे हाईवोल्टेज मैच माना जा रहा है. इस मैच में भारत की प्लेइंग11 क्या होगी यानी कौन-कौन से 11 खिलाड़ी खेलेंगे, इसे लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल हार्दिक पांड्या को लेकर है. दरअसल, फिटनेस के कारण हार्दिक पांड्या लगातार बॉलिंग से दूर हैं.

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के प्रमुख आलराउंडर रहे हैं. तूफानी बैटिंग के अलावा, वह शानदार बॉलिंग के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन आईपीएल में उन्होंने एक भी मैच में बॉलिंग नहीं की. ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि क्या वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बॉलिंग कर पाएंगे या नहीं?

कई क्रिकेट विशेषज्ञ तो उनके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलने पर भी सवाल उठा रहे थे. सवाल उठाया जा रहा था कि अगर वह बॉलिंग के लिए फिट नहीं हैं तो उन्हें मैच में शामिल करने की ही क्या जरूरत है.

कहा ये भी जा रहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या के स्थान पर किसी दूसरे आलराउंडर को जगह दी जानी चाहिए.

इन सभी सवालों के बीच रोहित शर्मा ने संकेत दिए हैं कि बुधवार को आस्ट्रेलिया से वार्मअप मैच के दौरान मीडिया के सामने ये बात रोहित शर्मा ने कही.

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या ने थोड़ी बहुत गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बाद आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस के लिए महज बल्लेबाज के तौर पर खेले.

पूरे आईपीएल में उनके गेंदबाजी नहीं करने से क्रिकेट प्रेमी निराश थे लेकिन रोहित शर्मा की बात सुनकर हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है. हालांकि ये महज संकेत हैं.

आखिर में पाकिस्तान के खिलाफ वह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हैं या नहीं बॉलिंग करते हैं या नहीं यह तो 24 अक्टूबर की शाम को ही पता चलेगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।