Press "Enter" to skip to content

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हुई मारपीट, लड़की ने आरोप लगाए  

Cricket News. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बैसबॉल से हमला किया। वीडियो मुंबई का है।

लड़की ने शॉ पर आरोप लगाए
वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। लड़की और उसके साथी का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया।

पृथ्वी ने इस पर क्या कहा?
वीडियो को लेकर पृथ्वी शॉ ने अब तक कुछ नहीं कहा है। पुलिस का भी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है, लेकिन शॉ की कार में तोड़फोड़ करने वाले 8 लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने शांत कराया मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार देर रात को मुंबई के क्लब में कुछ लोगों ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेनी चाही। शॉ ने मना किया और अपनी कार लेकर क्लब से बाहर चले गए। सेल्फी लेने वालों ने शॉ का पीछा किया और उनकी कार पर हमला कर दिया। शॉ ने कार रोकी, जिसके बाद सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन से भी कुछ अधिकारी वहां पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया।

Spread the love
More from Sports NewsMore posts in Sports News »