इंदौर क्राइम | 04 आरोपी चोरी के औजार (लोहे की आरी, लोहे की टामी, पेंचकस व अन्य) के थाना खजराना की गिरफ्त मे आये,सोशल बार में चोरी करने की बना रहे थे योजना, आरोपियों के विरुद्ध धारा 401 भादवि के तहत कार्यवाही हुई, सघन पूछताछ जारी अन्य खुलासा होना सम्भावित है ।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि न्याय नगर पानी की टंकी के पास 4 लोग सोशल बार में चोरी की योजना रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर विधिवत घेराबंदी कर 04 आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई, गिरफ्तार आरोपी मोहित पिता रामचंद्र चौहान,अर्जुन पिता हरिराम सोलंकी, जावेद पिता फारूक अली, रोहित पिता रमेश मालवीय को गिरफ्त में लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का पेचकस, एक छोटा स्क्रू पाना, लोहे की आरीयां, चाबी, लोहे की टामी, एक बड़ा पाइप का पाना व अन्य बरामद की गई।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 401 ipc के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण की गई है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ जारी है, अन्य खुलासा होना संभावित है
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, उप निरीक्षक रितेश यादव, प्र.आर आरक्षक लोकेंद्र सिंह, आर उत्तम, आर लोकेंद्र सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।


