Crime News Indore – चोरी की योजना मामले में 9 को किया गिरफ्तार, थाना आजाद नगर की कार्रवाई 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

Indore Crime News. इंदौर शहर में चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पुलिस थाना आजाद नगर ने चोरी की योजना बनाते हुए 9 बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी को जानकारी मिली थी की मूसाखेड़ी में खाली मैदान में कुछ लोग संदिग्ध हालत में बैठे है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से शैलेंद्र सिलावट निवासी अभिनव नगर, बलप्रीत सिंह निवासी अलकापुरी, तेजू भाबोर निवासी मूसाखेड़ी, विशाल प्रसाया निवासी नार्थ मूसाखेडी, पवन निर्मले निवासी राम नगर, सागर गामोर, अनिल बामनिया, अकबर खान, रितेश भावी को पकड़ा गया। ये लोग मूसाखेड़ी में खाली प्लाट पर छिपकर बैठे थे। इनके पास से चाकू, छुरा, टामी, डंडा, सरिया, हॉकी जब्त हुई । पूछताछ कर पता चला कि यह विराटनगर में सूने मकानों पर धावा बोलने की फिराक में थे।
 सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपियों को नशे की लत है। इसके अलावा इन्हे ऐश मौज के लिए भी रुपए की जरूरत है। इसके लिए ये लोग सूने मकान में चोरी की वारदात करते है। ये लोग विराट नगर में सूने मकानों में चोरी की वारदात करने की नियत से छिपकर बैठे हुए थे। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य घटनाओं की जानकारी लेने के लिए इन्हे रिमांड पर लिया जाएगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक हेमराज पंवार, प्र. आ. दीपक, आ. रविशंकर, दुष्यंत, अजीत, शैलेंद्र, गिरीश, रूपम की सराहनीय भूमिका रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।