Crime News Indore – इंदौर में अजब प्रेम की गजब कहानी 47 लाख लेकर ऑटो ड्राइवर के साथ भागी करोड़पति की बीवी, 13 लाख उड़ाकर लौटी घर, बोली- पति के साथ रहूंगी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला अपने से 13 साल छोटे प्रेमी के साथ घर से 47 लाख रुपए लेकर भागी महिला सोमवार देर रात घर वापस लौट आई है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। वहीं महिला का पति भी उसे अब साथ में रखना चाहता है। पुलिस मामले में 34 लाख रुपए पहले ही बरामद कर चुकी है। महिला का आशिक ऑटो ड्राइवर अभी भी फरार बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक क्षेत्र में 13 अक्टूबर को प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ घर से 47 लाख लेकर भाग गई थी। आरोपी द्वारा 34 लाख रुपए उसके दो दोस्तों को दे दिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑटो चालक के दोस्त रितेश ठाकुर और फुरकान से पुलिस ने यह रुपए पहले ही बरामद कर लिए थे। पुलिस ने महिला और ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की थी, लेकिन दोनों ही पुलिस के हाथ नहीं लगे थे।

सोमवार देर रात थाने में खुद पहुंची महिला
पुलिस की मानें तो सोमवार देर रात महिला खजराना थाने पहुंची। कई घंटों तक पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसने घर से रुपए लेकर एक टैक्सी को हायर किया था। टैक्सी से प्रेमी और महिला सबसे पहले पीथमपुर गए थे, जिसके बाद वह जावरा, शिर्डी, लोनावला, खंडाला, नासिक, बड़ोदरा और सूरत जैसे शहरों में घूमते रहे।

इसके बाद उनके पास रुपए खत्म हो गए तो करीब 1 माह बाद प्रेमिका वापस लौट आई। पुलिस द्वारा घटना के कुछ दिन बाद टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ में यह जानकारी हाथ लगी थी कि युवक-युवती पहले पीथमपुर गए थे।

घर से क्यों भागी महिला?
प्रेमी महिला से 13 साल छोटा था, इसके बावजूद वह इश्क में पढ़कर ऑटो वाले के साथ भाग गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति उसे परेशान करता था इसलिए वह घर से भागी थी, लेकिन अब वह पति के साथ रहना चाहती है। पति भी अपनी पत्नी को साथ में रखना चाहता है।

रुपए खत्म, जेवरात साथ ले आई
पुलिस ने बताया है कि महिला अपने साथ जो जेवरात लेकर लेकर गई थी, वह वापस लेकर आ गई है। महिला जो रुपए लेकर भागी थी, वे खर्च हो चुके हैं। प्रेमी के साथ फरार महिला के पति के करोड़ों रुपए की जमीन है। उसका घर इंदौर के हाजी कॉलोनी में है। महिला के प्रेमी ऑटो ड्राइवर का नाम इमरान बताया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।