Crime News Indore – पापी पिता की काली करतूत – 15 साल की बेटी से पिता ने पड़ोसी के साथ मिलकर की हैवानियत, 7 माह से प्रेग्नेंट है नाबालिग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

इंदौर. इंदौर में पिता की हैवानियत से भरा चेहरा सामने आया है. पिता पड़ोसी किराएदार के साथ मिलकर अपनी ही 15 साल की बेटी का बलात्कार कर रहा था. मामला तब खुला जब लड़की गर्भवती हुई. उसने दादी के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

खजराना थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को नाबालिग लड़की दादी के साथ पुलिस स्टेशन आई थी. बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती गर्भवती है. पुलिस ने पूरा मामला पूछा और लड़की से बात की. लड़की से पुलिस को पता चला कि उसके साथ पिता और किराएदार ने बलात्कार किया है.

दोनों नाबालिग को डरा-धमकाकर कई दिनों से रेप कर रहे थे. पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके पिता और पड़ोसी सोनू इस साल मार्च से उसका बलात्कार कर रहे थे. पहले तो वह उनकी धमकियों से डर गई. लेकिन, जब गर्भवती हुई तो हिम्मत जुटाकर यह बात दादी को बताई. पुलिस ने लड़की के बयान लेकर FIR दर्ज की और  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की की काउंसलिंग भी कराई है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।