Crime News Indore – गंदे धंधे में भी गंदगी : अश्लील VIDEO बनाकर की 10 लाख की डिमांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में सेक्स वर्कर बन ब्लैकमेलिंग का मामला

Indore Crime News. इंदौर में सेक्स वर्कर बन ब्लैकमेलिंग करने वाली गैंग पकड़ी गई है। महिला, युवती और दो युवकों को पकड़ा गया है। एक साथी फरार है। आरोपियों ने एक कस्टमर को फ्लैट पर बुलाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। उसके साथ लूट की। बाद में 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। पैसे नहीं दिए तो यही वीडियो उसके दोस्त को वॉट्सऐप कर दिए।

TI दिनेश वर्मा के मुताबिक महिला, उसकी 19 साल की साथी युवती, राज तोमर निवासी सूरज नगर और शुभम सारे निवासी सोम नगर खजराना को पकड़ा है। सोनू उर्फ सोहेल फरार है। पीड़ित एमजीएम कालेज में डॉक्टर है उसने बताया कि उसे युवती का नंबर दोस्त से मिला था। दोस्त ने उसे सेक्स वर्कर बताया था। 9 दिसंबर 2021 को उसने युवती से कॉन्टैक्ट किया। उसने खजराना बुलाया। जब वह इसी दिन शाम को पहुंचा तो युवती के साथ एक महिला भी थी। दोनों उसे पास के एक फ्लैट में ले गईं। वहां पहले से तीन लड़के थे। जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाए गए। एक आरोपी चाकू अड़ाए रहा।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपए की डिमांड की। उसके 4 हजार रुपए, घड़ी और मोबाइल छीन लिए। इसके बाद यह कहकर छोड़ा कि जाओ रुपयों का इंतजाम कर लो। कुछ दिन बाद फिर आरोपियों का कॉल आया और 10 लाख रुपए की डिमांड की। 20 दिसंबर को आरोपियों ने उसके दोस्त के वॉट्सऐप नंबर पर उसके अश्लील वीडियो और फोटो सेंड कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियो द्वारा कई संभ्रात परिवार के युवको के साथ ब्लैक मेल कर रूपये वसूले गए है। इस बात को लेकर जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।