Crime News Indore – दो पक्षों का विवाद के चलते हुआ पथराव, मामले थाने पहुंचा

sadbhawnapaati
1 Min Read

Contents
अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक महावर नगर मुख्य मार्ग पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। विवाद के दौरान गुप्ता और बिंदोरिया परिवार आमने-सामने हो गए।पुलिस के अनुसार जमीन के कागज गुप्ता परिवार ने तो बता दिए है लेकिन बिंदोरिया परिवार कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया है।पुलिस के अनुसार विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। अन्नपूर्णा पुलिस अब दोनों ही परिवारों के खिलाफ कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।गनीमत है कि पथराव के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दूसरी तरफ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इंदौर। आए दिन बढ़ते अपराधों के चलते हैं आपराधिक नगरी के रूप में बदनाम होते इंदौर में गुरुवार को फिर तनाव का माहौल बन गया। जब पश्चिम क्षेत्र में दो पक्ष इस कदर आपस में भिड़ गए की पत्थरबाजी शुरु हो गई और नौबत पुलिस तक आ पहुंची।
 घटना इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर की है जहां मौके पर पथराव के साथ ही गोली चलने की जानकारी भी सामने आई है लेकिन पुलिस ने गोली चलने की बात को इनकार कर दिया है।

अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक महावर नगर मुख्य मार्ग पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। विवाद के दौरान गुप्ता और बिंदोरिया परिवार आमने-सामने हो गए।

पुलिस के अनुसार जमीन के कागज गुप्ता परिवार ने तो बता दिए है लेकिन बिंदोरिया परिवार कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया है।

 

पुलिस के अनुसार विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। अन्नपूर्णा पुलिस अब दोनों ही परिवारों के खिलाफ कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

गनीमत है कि पथराव के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दूसरी तरफ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Share This Article