Crime News Indore – इंदौर में गैंगस्टर ने तलवार से काटा केक, समर्थकों ने चलाई गोलियां, पुलिस ने छापा मार 40 को पकड़ा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। थाना उड़ाने की धमकी देने वाले गैंगस्टर सलमान लाला ने मंगलवार रात 100 से ज्यादा समर्थक एकत्र कर लिए और तलवार से केक काटा। दो थानों के बीच हुए इस आयोजन में लाला गैंग के सदस्यों ने गोलियां भी चलाई। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने छापा मारा और लाला के खास साथी छोटा आदिल सहित 40 को पकड़ लिया। आदिल से पिस्टल बरामद हुई है।

छोटी खजरानी निवासी कुख्यात सलमान लाला एमआइजी थाने का सूचीबद्ध बदमाश है। मंगलवार रात उसके साथियों ने गली में टैंट लगाया और जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया। रात करीब 11 बजे एरोड्रम, खजराना, विजयनगर क्षेत्र के 100 से ज्यादा बदमाश एकत्र हुए और नाच-गाना शुरू कर दिया।

समर्थक केक लेकर आए और तलवार के केक कटवाया। लाला ने रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पार्टी का वीडियो भी अपलोड कर दिया।उसके खास साथी छोटा आदिल और कुख्यात सागर उर्फ बच्चा ने तो खुशी में गोलियां भी चलाई।

करीब सवा 12 बजे एमआइजी थाना टीआई अजय वर्मा तक खबर पहुंची तो जवान मौके पर पहुंचे और दबिश देकर सागर,छोटा आदिल सहित 40 को पकड़ लिया। देर रात अफसर थाने पहुंचे और बदमाशों की जमकर पिटाई की। बुधवार सुबह आरोपितों को कार्रवाई के लिए संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया। टीआई के मुताबिक लाला गैंग डकैती की साजिश कर रही थी।पार्टी की आड़ में कट्टे व चाकू भी मंगवा लिए थे।

जवानों को देख कर मस्जिद में छुप गए बदमाश

आरोपितों ने छोटी खजरानी में टैंट भी लगवा लिया था। डीजे की थाप पर लाला के समर्थक नाच गाना कर रहे थे। पुलिस ने जब छापा मारा तो आरोपित छोटी खजरानी स्थित मस्जिद में घुस गए। मौके पर थाने से बल मंगवाया और पूरे इलाके को घेर कर आरोपितों को पकड़ा।

बिल्डर और फायनेंसर के लड़के-लड़कियों से दोस्ती

सलमान लाला के विरुद्ध लूट,हत्या की कोशिश,अड़ीबाजी,मारपीट के कई मामले दर्ज है। कम उम्र के लड़कों से लूट-अवैध वसूली करवाता है। इंटरनेट मीडिया पर उसके हजारों फॉलोवर्स है। साकेत नगर,पलासिया क्षेत्र के कईं बिल्डर और फायनेंसर के लड़के लड़कियों से उसकी दोस्ती है। पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने लाला गैंग की कुंडली बनाने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।