Crime News Indore – इंदौर में कॉलेज के बाहर घूम रहे 10 मनचलों को पुलिस ने पकड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर की छतरीपुरा पुलिस ने ओल्ड जीडीसी कॉलेज से एक युवक को गिरफ्तार किया था।
यह युवक कॉलेज की छात्राओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर छेड़छाड़ कर रहा था उसके बाद पुलिस ने मजनू अभियान चलाकर कॉलेज के आसपास से 10 मनचलों को गिरफ्तार किया है।
दरसअल पिछले दिनों इंदौर के जीडीसी कॉलेज के बाहर छात्राओं की शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया था। युवक अपने प्राइवेट पार्ट का प्रदर्शन छात्राओं के सामने कर रहा था। उसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई की थी।
उसके बाद पुलिस ने अपना एक्शन प्लान तैयार कर कॉलेज के बाहर से 10 से अधिक मजनुओं को गिरफ्तार किया।
एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि कॉलेज के बाहर सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं इनको पकड़ने में छात्राओं का भी सहयोग लिया गया था।
छात्राओं का इशारा पाते ही पहले से वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा इन मजनुओं को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए मजनुओं पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।