Crime News Indore – इंदौर में आपसी रंजिश में युवक की हत्या,शराब पीकर युवक को चाकुओं से गोदा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर | इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस विवाद में तीन लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने एक अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान सभी एक खाली मैदान में शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुरानी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसके बाद एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

घटना भमोरी स्थित रामनगर मैदान की है। मौके पर पुलिस पहुंची ने चाकूबाजी में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। आकाश नामक युवक को गंभीर रूप से घायल होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई अनिल ने बताया कि दीपावली की सुबह आकाश सांखले का इलाके में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आकाश शहर में गैस की गाड़ी चलाने का काम करता था। आरोपी मृतक के परिचित हैं। पुलिस ने देर रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाकी अरोपियों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।