Crime News Indore – इंदौर अपराध जगत की खास ख़बरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

News – 1

दूसरी महिलाओं से छुप-छुपकर पति बातें करता थाख़बरें  फिर ….

पुलिस ने मोहनपुरा जवाहर मार्ग निवासी शाहिस्ता खान की शिकायत पर पति खिजर लतीफ उर्फ सद्दाम और नाहिद बी, खालिद लतीब निवासी दयानंद नगर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। शाहिस्ता का आरोप है कि पति सद्दाम के अन्य महिलाओं से संबंध है और उसे छुप छुपकर बातें करते हुए सुना है।

पंढरीनाथ थाना पुलिस के मुताबिक शाहिस्ता और सद्दाम के बीच विवाद की शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी करवाई लेकिन समझौता नहीं हुआ। शाहिस्ता ने कहा- आरोपित उससे दहेज की मांग भी कर रहे है।

08_02_2022-crime_in_indore_8-2-2022.jpg

News – 2

प्लाट के रुपये लेकर दूसरे को बेचने वाले कॉलोनाइजरों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज 

कनाड़िया थाना पुलिस ने पटवारी अखिलेश सोनगरे की शिकायत पर कालोनाइजर कैलाश अग्रवाल, अमन यादव, महेश अग्रवाल और नारायण गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति को जो प्लाट बेचे उन्हें दूसरे से सौदा कर दिया।

पुलिस के मुताबिक ज्योति कैराट द्वारा कलेक्टर मनीष सिंह को मामले की शिकायत की थी। कनाड़िया तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी अखिलेश ने मामले की जांच की। ज्योति ने बयानों में बताया पति मूलचंद व बहनोई सूरज नावरे ने टिगरियाराव स्थित कालोनी में एक एक हजार वर्गफीट के दो प्लाट खरीदे थे। आरोपियों ने उक्त प्लाट अमन यादव को बेच दिए और उसने फेंसिंग करवा कर उस प्लाट पर कब्जा कर लिया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।