Crime News Indore – मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस थाना चंदन नगर किया गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News.थाना चंदन नगर पर  एक महिला फरियादी द्वारा रिपोर्ट किया की में गुमास्ता नगर इंदौर में वैष्णव कॉलेज के सामने से घर जा रही थी तभी मेरा फोन आने से मैं मोबाइल से बात करने लगी इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति सफेद कलर की स्कूटी क्रमांक एमपी 09 uz 0593 se आए और मुझसे मोबाईल छीनकर ले गए। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 392 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की विवेचना में थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी हेतु लगाई गई, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त स्कूटी नंबर पर दो अज्ञात व्यक्ति सवार होकर जिला अस्पताल के सामने खड़े हैं जिनको पुलिस फोर्स को सहायता से घेराबंदी कर पकड़ा व विधिवत थाना लेकर आए. आरोपियों के नाम राज उर्फ नंदराज पिता महेश सालवी व राहुल पिता राजेश ठाकुर बताया गया। आरोपियों सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त मोबाइल लूटना कबूल किया, आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरी हुआ मोबाइल जब्त किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी चन्दन नगर निरी दिलीप कुमार पुरी, उनि लोकेंद्र सिंह खड़ेल, प्रआर नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रआर मनोज चौधरी व आरक्षक भुवनेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।