Crime News Indore – थाना तेजाजी नगर मुस्तैदी पर,  दो घटनाओं का किया खुलासा    

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से पुलिस लगातार मुस्तैदी पर है, कल थाना तेजाजी नगर ने दो घटनाओं का खुलासा किया

पहली घटना 

  • चोरी की नीयत से घूमते 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार |
  • आरोपीगणों से चोरी करने के उपकरण बरामद ।
  • आरोपीगणों के इंदौर जिले के विभिन्न थानों में कई अपराध दर्ज ।तेजाजीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शिखरजी कॉलोनी गेट के पास खाली प्लाट नायता मुंडला इंदौर में कुछ बदमाश लोहे की टामी , पिंचीस , हथोडी व अन्य हथियार लिये संदिग्ध अवस्था में घूम रहे है । जो थाना क्षैत्र में गंभीर वारदात कर सकते है ।

उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के उपरोक्त बताये स्थान शिखरजी कालोनी पर छुपते –छुपाते हुए पैदल सर्चिंग की तभी मुखबिर द्वारा बताये अनुसार बदमाश शिखरजी कालोनी के खाली प्लाट में संदिग्ध अवस्था में दिखे ।

जिन्हे पकडकर पूछताछ की गई ,जिन्होने शिखरजी कालोनी में ताले लगे सूने घर से चोरी करने की घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर घटना करना बताया है,

पकडे गये बदमाश आनंद मांडले,विशाल उर्फ संटू यादव देव उर्फ सन्नी सोनकर, त्रिलोक साकले, सचिन शर्मा, उत्कर्ष उर्फ छोटु सभी निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर,उनके कब्जे से एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू ,एक लोहे की आरी , एक प्लायर , एक लोहे की हथौड़ी , एक रिंग पाना , एक टामी तथा एक पेचकश  बरामद की गई है ।

दूसरी घटना  

30 लाख के गाजें के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

आरोपीगणों की निशा देही से कुल 3.08 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद ।

मामला ऐसा है की तेजाजी नगर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की दो संदिग्ध बदमाश एक मोटरसाइकिल पर गांजा रखकर सिमरोल से तेजाजी नगर की तरफ से आ रहे है,

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार स्थान पर पहुंच कर चेकिंग पाइंट लगाया गया । जो मुखबिर के बताये अनुसार दो संदिग्ध बदमाश मो.सा. से आते दिखाई दिये ,जिन्हे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया ,उन्होंने अपना नाम रामदास मालीवाड  तथा राहुल बारिया बताया।
उपरोक्त बदमाशों की तलाशी लेते गाडी पर रखी एक बोरी में  कुल 04 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया ।
आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ गांजा के लाने के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपीगणों द्वारा ग्राम बड़की चौकी में एक खेत से लेकर आना बताया है ।
जो आऱोपीगणों की निशानदेही से बताये गये स्थान पर पहुंच कर तस्दीक की गई ,जहां पर करीबन 03 क्विंटल 04 किलो गांजा पाया गया ।
जो संबंधित चौकी बागोद थाना बलवाडा द्वारा संबंधित आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया , आरोपीगणों के विरुद्ध थाना तेजाजी नगर ने एनडीपीएस एक्ट का कायम मामला दर्ज कर विवेचना में लिया हैं ।
प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों से अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अन्य बदमाशों के संबंध में पूछताछ जारी है ।
           उक्त  दोनों कार्यवाही में थाना प्रभारी, थाना तेजाजी नगर निरीक्षक आर.डी. कानवा और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।