Crime News Indore – सेक्स रैकेट इंदौर : 7 कॉलगर्ल सहित 8 पुरुष गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। प्रदेश में चल रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं इसी बीच बड़ी कामयाबी इंदौर पुलिस के हाथ लगी है, दरअसल पुलिस ने बाणगंगा में एक ढाबे में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 8 पुरुष और 7 कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि इन्दौर क्राईम ब्रांच को पिछले कई दिनों से मुखबिर द्वारा सूचना मिल रही थी की बाणगंगा थाना क्षेत्र के बरौली टोल नाके के पास राजपुताना ढाबे पर भोजन के साथ-साथ ही जिस्म परोसने के गोरखधंधा भी किया जा रहा है जिसकी सूचना पर इन्दौर क्राईम ब्रांच ने रविवार रात दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस को जानकारी मिली कि ढाबा संचालक बालूसिंह चौहान अपने ढाबे के पीछे की तरफ छोटे-छोटे कमरे बना रखे थे जहां अवैध गतिविधियां चलती थीं। यही नहीं राजपूताना ढाबे पर देह व्यापार में शामिल कॉलगर्ल की सेटिंग थी वे आसपास के कस्टमर लेकर यहां आती थीं ढाबे पर आसानी से कमरा मिल जाता था और वह कमरे का चार्ज घंटे के हिसाब से करता था, जिसमें वह प्रति घंटा 300 से 500 रुपये किराया वसूलता था जबकि कॉलगर्ल अपने ग्राहकों से ग्राहक की जेब देखकर उसके हिसाब से 500 से 1500 रूपये वसूलती थी।

पुलिस ने इस पूरे मामले में होटल के मैनेजर बालू सिंह चौहान, अजय चंदवाने, राजेश साहू, आदर्श मराठा, शुभम राठौर, गोलू कुशवाह, सोनू चौहान और लोकेश यादव सहित करीब 7 कॉलगर्ल को पकड़ा गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।