Crime News Indore – रिश्तों का हुआ खून पिता ने की बेटे की हत्या

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. सोमवार देर रात 9 बजे के आसपास शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी। घटना के अमुसर राहुल गांधी नगर में रहने वाले पिता और पुत्र शराब के नशे में भिड़ गए पिता ने पुत्र पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी इलाके मौके पर पहुंचे, तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी।आरोपी जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन नशे की हालत में धुत होने के कारण पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई।

थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल के अनुसार जगदीश और जितेंद्र एक दिन पहले ही मक्सी के समीप जगदीश की कोई जमीन पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसे पिता और पुत्र दोनों खाली कराने गए थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद सोमवार देर रात दोनों ने शराब पी। नशे में दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने पुत्र पर ही चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी जगदीश पेशे से ड्राइवर है। मृतक कबाड़ी की दुकान में ही काम करता था। जगदीश की दो शादियां की थीं, जिसमें पहली पत्नी से जितेंद्र था। दूसरी पत्नी से राज है। जितेंद्र भी इन्हीं के साथ रहता था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।