Crime News – इंदौर में लोहा व्यापारी की हत्या

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore Crime News. सेंट्रल कोतवाली इलाके में लोहा व्यापारी की हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार लोहा व्यापारी को चाकू मार कर मौत के घाट उतारा गया। शहर में 24 घंटे बाद यह तीसरी हत्या है। पुलिस के अनुसार लोहा व्यापारी की हत्या दुकान खाली कराने के विवाद में की गई। मकान मालिक के बेटे अफसान ने चाकू मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। उसने किरायदार महेश पाल गुप्ता की हत्या कर दी। गुप्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के झंडा चौक की यह घटना है।

पुलिस के अनुसार महेश पाल पिता निर्मल दास गुप्ता उम्र 79 वर्ष पता गीता भवन की आरोपित अफसान उर्फ अकबर खान उम्र 28 वर्ष दौलतगंज ने हत्‍या की। अफसान मकान मालकिन का नाती है। गुप्‍ता की इलाज के दौरान सुयश हॉस्पिटल में मौत हो गई । नाती किराएदार से किराया मांगता था जबकि मूल मालकिन उसकी दादी है ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।