राजधानी फिर शर्मसार: बस नाम बदला काम वही, अब साहिल गहलोत ने निक्की को मार कर बॉडी को डाला फ्रिज में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Crime News in Hindi. दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में अब बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 9 फरवरी की शाम को शादी को लेकर निक्की और साहिल गहलोत का कार में झगड़ा हुआ था। बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए साहिल ने कश्मीरी गेट स्थित ISBT पर मोबाइल चार्जर की केबल (तार) से निक्की का गला घोंट दिया। इसके बाद 35 किमी दूर मित्रांव गांव पहुंचा।

साहिल ने यहां अपने ढाबे के फ्रिज में निक्की का शव छिपा दिया। साहिल निक्की की लाश को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने 10 फरवरी को ही यहां से लाश बरामद कर ली। घटना के दिन का निक्की का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह साहिल के घर जाती दिख रही है।

क्राइम ब्रांच ने साहिल को मंगलवार को अरेस्ट किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, निक्की का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके घर झज्जर ले जाया गया।

शादी की बात पर हुआ झगड़ा
DCP क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। 10 फरवरी को शादी थी। यह बात निक्की को 9 फरवरी को पता चली। इसी दिन दोनों ने गोवा जाने का प्लान बनाया था, लेकिन साहिल ने जाने से इनकार कर दिया। फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

इसके बाद शाम को साहिल ने निक्की को बुलाया और दोनों कार से घूमने निकल गए। दोनों ISBT कश्मीरी गेट के पास पहुंचे। यहां फिर से उनका झगड़ा हुआ और गुस्साए साहिल ने कार में ही मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंट दिया। आरोपी 5 दिन के रिमांड पर है। पूछताछ जारी है। हमारी कई टीमें उस रात के रास्ते की पहचान करने के लिए काम कर रही हैं। हम CCTV फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

पुलिस ने शिनाख्त के लिए बुलाया तब पता चला बेटी की हत्या हुई
निक्की के पिता सुनील यादव ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही निक्की घर आई थी। वह 3-4 दिन रुकी थी, तब न तो वह किसी टेंशन में थी, न ही उसने साहिल गहलोत या गोवा प्लान के बारे में किसी से कुछ बताया था। पिता को बेटी की मौत का पता तब चला, जब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उन्हें फोन किया।

सुनील यादव ने आरोपी साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है 22 साल की निक्की हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वहीं, 24 साल का साहिल नजफगढ़ के मित्रांव गांव से है। दोनों 2018 से साउथ दिल्ली के उत्तम नगर में लिव इन में रहते थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।