इन्दौर जिले की विभिन्न नगर परिषदों में नगर गौरव दिवस के आयोजन हेतु तिथियाँ निर्धारित 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

कलेक्टर ने गरिमा अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने के दिए निर्देश 

इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक नगर के लिये नगर गौरव दिवस निर्धारित कर सांस्कृतिक विरासत के उद्देश्य से विभिन्न आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं।
प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में इन्दौर जिले में नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिले के नगर परिषद राऊ, नगर परिषद महूगांव और नगर परिषद देपालपुर में नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं।
इसी क्रम में नगर पालिक निगम क्षेत्र इन्दौर में 31 मई 2022 को नगर गौरव दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस तारतम्य में 25 मई से 31 मई 2022 तक नगर निगम क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इसी तरह नगर परिषद हातोद में 25 सितम्बर 2022, नगर परिषद गौतमपुरा में 26 सितम्बर 2022, नगर परिषद सांवेर में 01 नवम्बर 2022, नगर परिषद बेटमा में 1 दिसम्बर 2022 तथा नगर परिषद मानपुर में 21 दिसम्बर 2022 को नगर गौरव दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर गौरव दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार यथासंभव विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायें।
स्थानीय इतिहास एवं नगर से जुड़े हुए अन्य विषयों पर क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिताएं, भाषण, संवाद, रैली, स्वच्छता श्रमदान, वृक्षारोपण, जल संवर्धन आदि गतिविधियाँ आयोजित किये जायें।
इस अवसर पर साहित्यिक गोष्ठी, स्थानीय कलाकारों का सम्मान, स्थानीय फूड फेस्टिवल का आयोजन एवं कार्यक्रम की गरिमा अनुरूप अन्य गतिविधियाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।