Ajay Devgn की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं बेटी Nysa Devgn, लेटेस्ट तस्वीर में एब्स देख फैंस हुए शॉक्ड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर न्यासा ने अपना इंस्टा पेज तो प्राइवेट किया हुआ है लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज हैं। हाल ही में उनकी पोस्ट की गई एक तस्वीर ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।

इस तस्वीर में न्यासा खुशी से उछल रही हैं और इस दौरान वे आसमान की ओर देख रही हैं। रात के अंधेरे में खींची गई ये तस्वीर फैंस के लिए रोशनी का काम कर रही है। फोटो में न्यासा ने सफेद क्रॉप टॉप और नीले रंग की जींस पहनी है। तस्वीर की खास बात है कि इसमें न्यासा के वॉश बोर्ड एब्स दिख रहे हैं जिन्होंने फैंस को एकदम दीवाना बना दिया है। इससे इस बात पर मुहर लगती है कि न्यासा एक फिटनेस फ्रीक हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि उनकी तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया हो। इससे पहले भी न्यासा की कई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को दीवाना बनाया था। पिता अजय देवगन न्यासा के साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं। न्यासा एक पारिवारिक पर्सन हैं और वे परिवार के हर कार्यक्रम में नजर आती हैं। न्यासा की लेटेस्ट तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बात करें अजय देवगन के वर्क फ्रंट की तो अजय की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। इनमें गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi), आरआरआर (RRR), मेडे (MayDay) जैसी बड़ी बजट की फिल्में शामिल हैं

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।