कांतिलाल और विक्रांत भूरिया पर जानलेवा हमला, हमले में विक्रांत के ड्राइवर के सिर में आई हैं गंभीर चोटें  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

अलीराजपुर । अलीराजपुर से भगोरिया मेले में पहुंचे झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया और यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गाड़ियों पर हमला हुआ है। अज्ञात लोगों पर हमले करने का आरोप लगा है। इस हमले में विक्रांत भूरिया के ड्राइवर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर जिले के जोबट भगोरिया हाट में शामिल होने विधायक कांतिलाल और यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया पहुंचे हुए थे। वापस झाबुआ लौटते समय उन पर हमला हुआ है। जोबट कॉलेज के सामने यह हमला हुआ है। घटना के बाद कांतिलाल भूरिया उदयगढ़ थाने पहुंचे, जहां अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
हमलावरों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की
बताया जा रहा है कि इस हमले में विक्रांत भूरिया के ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। उसके सिर में काफी चोट लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने विक्रांत, कांतिलाल और दीपक भूरिया पर हमला किया है। कांग्रेस के नेता भगोरिया समारोह में शामिल होने जोबट गए थे। हमलावरों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की है। बड़ी मुश्किल से जान बचाकर कांग्रेस के नेता वहां से भागे हैं। हमलावरों ने एक गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। विक्रांत भूरिया और उनके समर्थक थाने से वापस जोबट के लिए निकल गए हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।