दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के साथ खुलेआम किया रोमांस,वीडियो हुआ वायरल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में दीपिका एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक जबरदस्त बोल्ड वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों के सेंशुअल अवतार देखकर ‘दीपवीर’ के फैंस हैरान रह गए हैं। वहीं वीडियो के आखिर में दीपिका ने एक मजेदार ट्विस्ट भी दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, कई सेलेब्रिटीज ने इस पर कमेंट किया है।

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो रणवीर के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। रणवीर पिंक आउटफिट और यलो स्नीकर्स पहने खुले दरवाजे के सामने आते हैं

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसके बाद व्हाइट-ग्रीन आउटफिट में दीपिका भी उसी दरवाजे के पास आती हैं। इसके बाद दोनों के बीच सेंशुअल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं, लेकिन वीडियो का अंत काफी चौंकाने वाला है।

इस वीडियो को साझा करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- ‘रणवीर क्या हमें इसके अलावा Ring-a-Ring-a-Roses करना चाहिए’। इस पोस्ट पर रणवीर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘ज़रूर इसे ये ही कह लेते हैं’। इस वीडियो पर आलिया भट्ट ने भी हंसते हुए कमेंट किया है। इस पर दीपवीर के फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी इसी आउटफिट में दीपिका के साझ मजेदार Boomerang वीडियोज शेयर किए हैं। जिनमें से एक में दीपिका, रणवीर को किस करती नजर आ रही हैं। इन पोस्ट में दीपवीर की शानदार कैमिस्ट्री पर फैंस फिदा हुए जा रहे हैं

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।