शहर में डेंगू का कहर लगातार जारी : गुरुवार को 22 मरीज़ मिले, कुल मरीजों की संख्या 1000 के करीब पहुंची

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

शहर में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 22 नए मरीज मिले हैं। इनके सहित कुल मरीजों की संख्या 979 हो गई हैं। इनमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है जबकि 13 मरीज एडमिट हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने घर, परिसर व आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने दें। जिन नए क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं उन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमों ने लार्वा सैंपल लेने के साथ छिड़काव किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण घरों में या आसपास एक ही स्थान पर बहुत दिनों से पानी जमा हो सकता है। जैसे कूलर, वॉश एरिया, सिंक, गमलों आदि भी कई बार पानी जमा रहता है जो डेंगू का कारक बनता है। वैसे बारिश में डेंगू के मरीज ज्यादा बढ़ते हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी तो इसका प्रभाव बढ़ेगा और मच्छरों की सक्रियता एकदम कम होगी जिससे डेंगू मरीजों की संख्या कम हो सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।