इंदौर में बेच रहे धार की शराब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। आबकारी के इंदौर अमले ने सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के नेतृत्व में आज एक बड़ी कार्यवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी की टीम अलसुबह से चंदन नगर शराब दुकान के आसपास मौजूद थी।
सूचना के मुताबिक सुबह चार बजे बाहर से आई गाडी में धार जिले में बिकने वाली शराब आई जिसे दुकान खोलकर उसके अंदर रखा गया। इसके बाद आबकारी की टीम जब पहुँची तो बड़ी मात्रा में दुकान से शराब मिली है।
सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी ने इस बात की पुष्टि की है शराब बाहर की मिली है जिसे यहां से नही बेच सकते है। नोटिस जारी किया जा रहा है जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
आसपास के रहवासियों का कहना है कि यदि दुकान पर लगे सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया जाए तो कई चौकाने वाले खुलासे होंगे क्योंकि इस दुकान पर काफी समय से बाहर की शराब बेची जा रही थी ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।